GA4-314340326 सीताफाल जंगल में पेड़ से लटका मिला लखीसराय के युवक का शव

सीताफाल जंगल में पेड़ से लटका मिला लखीसराय के युवक का शव

मृतक प्रणव कुमार
angara(ranchi)  सीता फाल के जंगल में बरगद के पेड़ में फांसी पर लटका एक युवक के शव को बुधवार को अनगड़ा थाना पुलिस बरामद किया। शव की पहचान प्रणव कुमार(18), निवासी पिता टुनटुन सिंह, सलाउनचक, रेहुआ, थाना व जिला लखीसराय बिहार के रूप में की गई। शव के पास से पुलिस ने मृतक का बैग, चप्पल, आधारकार्ड, आईकार्ड, कपड़ा सहित अन्य समान बरामद किया। आई कार्ड के आधार पर ही युवक की पहचान हो पाया। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के पिता टुनटुन सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रणव कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह रांची के एक लाज में रहकर पढ़ाई करता था। पिछले तीन दिनों से प्रणव का फोन नही लग रहा था। इससे अनिष्ट की आशंका हो रही थी। अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم