GA4-314340326 एक पखवाड़ा बाद सालहन पतरा टोली के बिजली आपूर्ति बहाल, खराब ट्रांसफार्मर बदला गया

एक पखवाड़ा बाद सालहन पतरा टोली के बिजली आपूर्ति बहाल, खराब ट्रांसफार्मर बदला गया

angara(ranchi)  सालहन के पतराटोली में एक पखवाड़ा बाद आज बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एक पखवाड़ा से गांव का ट्रांसफार्मर खराब था। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर खराब ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उदघाटन उर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो ने किया। छोटेलाल महतो ने बताया कि एक दिन पहले की विधायक जी खराब ट्रांसफार्मर की जानकारी दी गई थी। आज उसे बदल दिया गया। गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। इस अवसर पर आशीष मुण्डा, कांग्रेस नेता विशाल स्वांसी, रोहित नायक, बुधराम करमाली, अगमलाल महतो, मिथुन शाहु, अमर कुमार महतो, महावीर महतो, बबलू महतो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم