GA4-314340326 बाइक सवार ने आटो को ठोका, बाइक सवार व महिला घायल

बाइक सवार ने आटो को ठोका, बाइक सवार व महिला घायल

angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में जोन्हा ग्रामीण बैंक के पास शनिवार को दोपहर हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक वरदेश मुंडा घायल हो गया, जबकी आटो सवार महिला मंजू देवी घायल हो गई। वरदेश मुंडा मेढ़ा गांव कर रहनेवाला है। जबकी मंजू देवी पति जुनेश तिग्गा बनहोरा पंडरा की रहनेवाली है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वरदेश मुंडा पिता कंचन मुंडा जोन्हा साप्ताहिकी बाजार से सब्जी खरीदकर घर आ रहा था। जोन्हा ग्रामीण बैंक के पास तीखा मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर आगे आगे चल रही आटो को ठोकर मार दिया। आटो में बैठी मंजू देवी घायल हो गई। जबकी बाइक आटो को मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। वरदेश व मंजू को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से रिंची अस्पताल जोन्हा में भरती किया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंजू देवी को छोड़ दिया गया जबकी वरदेश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم