GA4-314340326 big breaking/ प्रेम-प्रसंग के कारण नवादा के युवक की लिंग काटकर बेरहमी से हत्या

big breaking/ प्रेम-प्रसंग के कारण नवादा के युवक की लिंग काटकर बेरहमी से हत्या

जांच करती पुलिस
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक की प्रेम-प्रसंग में बड़ी बेरहमी से लिंग काटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को ठीकाने लगाने के उददेश्य से टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रिंग रोड में मानकढीपा के पास रोड किनारे फेंक दिया गया। मृतक युवक का नाम कमलेश कुमार(22) है। वर्तमान समय में कमलेश अपने मौसा अनिल चौहान के साथ राहे-हाहे रोड में एक मकान में रह रहा है। कमलेश नवादा बिहार के बेलवान, आरंदी का रहनेवाला है। वह टाटीसिलवे स्थित आइसक्रीम फैक्टरी रोलिक में चालक के पद पर काम करता था। कमलेश का 25 अप्रैल को ही बिहार के नवादा में विवाह हुआ था। 1 मई को विवाह के बाद अकेले ही अनगड़ा लौटा। 2 मई की रात में कमलेश की हत्या कर शव को रिंग रोड किनारे फेंक दिया गया। हत्या से पूर्व कमलेश के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। दायां पैर तोड़ दिया गया। शरीर पर जगह जगह चोट के निशान है। संभवत मारपीट के क्रम में ही कमलेश की मौत हुई हो। इसके बाद लिंग को काट दिया गया।    

एक सप्ताह पहले हुई थी शादी, विवाहिता के साथ प्रेम-संबंध

बाक्स  प्रेम-प्रसंग के कारण हुई हत्या घटना के मौके पर टाटीसिलवे व अनगड़ा थाना की पुलिस पहुंची। जांच कर शव को पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया गया। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग एंगल की जांच की जा रही है। संभवत: प्रेम-प्रसंग के कारण ही कमलेश की हत्या हुई है। कमलेश पिछले डेढ़ साल से अपने मौसा के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि इसी क्रम में कमलेश का एक विवाहिता के साथ प्रेम-संबंध स्थापित हो गया। इसकी बीच कमलेश ने की शादी हो गई। कमलेश को जिस बेरहमी से मारा पीटा गया और लिंग काटकर हत्या की गई इससे प्रतीत होता है कि हत्यारा कमलेश के साथ काफी नफरत करता था। गौतम कुमार रजवार बताते है प्रेम-प्रसंग के अलावे अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। लिंग को भी खोजा जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم