GA4-314340326 big breaking/ रोड किनारे खड़ा समाजसेवी के स्कूटी को, दूसरे स्कूटी सवार छात्र ने ठोका, समाजसेवी की मौत

big breaking/ रोड किनारे खड़ा समाजसेवी के स्कूटी को, दूसरे स्कूटी सवार छात्र ने ठोका, समाजसेवी की मौत

समाजसेवी प्रदीप सिंह
angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में हाहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाहे निवासी समाजसेवी प्रदीप सिंह(51) की शुक्रवार को मौत हो गई। गुरूवार की रात 7 बजे प्रदीप सिंह गोंदलीपोखर साप्ताहिकी बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी(जेएच01बीएल 1329) से वापस अपने घर लौट रहे थे। हाहे-राहे रोड चौक टर्न के पास सामने से आते वाहनों को देख प्रदीप ने स्कूटी रोक दी। तभी अनगड़ा से गोंदलीपोखर की तरफ तेजी से जा रहे एक स्कूटी सवार ने प्रदीप सिंह के स्कूटी जोरदार टक्कर मार दिया। इस स्कूटी(जेएच24एच 4035) को उषा मार्टिन विवि के बीसीए का छात्र अभिनव कुमार चला रहा था। अभिनव रामगढ़ का रहनेवाला है। इस दुर्घटना में प्रदीप सिंह का बायां पैर फ्रेक्चर हो गया, जबकी गंभीर अंदरूनी चोटें लगी। अभिनव कुमार भी घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह में प्रदीप को इलाज के लिए स्वजन रिम्स जे जाने लगे। रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। इधर घायल अभिनव का इलाज रामगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है। 

अंतिम संस्कार शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे लालगढ़ मुक्तिधाम में: अग्रज दिलीप सिंह

समाजसेवी प्रदीप अविवाहित थे। वह लगातार सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते थे। कई धार्मिक आयोजनों से जुड़े हुए थे। प्रदीप के अग्रज दिलीप सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे लालगढ़(सिमलिया) मुक्तिधाम में किया गया। इधर प्रदीप के निधन की खबर फैलते ही अनगड़ा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। 

अनगड़ा में शोक की लहर

शोक में दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। प्रदीप सिंह के निधन पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, नवागढ़ के पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, भाजपा नेता जगेश्वर महतो, साहेबराम महतो, लंबोदर महतो, पूर्व पंसस अघनू महतो, भतीजा पवन सिंह, अरूण सिंह, बब्बन सिंह, रौशन सिंह, रेणू देवी, रवि सिंह, राजन प्रसाद सिंह, दुर्गा प्रमाणिक, विजय जायसवाल, राजेश उरांव आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم