 |
| kunti devi |
angara(ranchi) भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार की माता व प्रसिद्ध समाजसेवी अनगड़ा के पूर्व उपप्रमुख स्व्. बालेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी कुंती देवी(87) का शुक्रवार की शाम में कोलकाता में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। एक सप्ताह पूर्व कुंती देवी को ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ था। उसी समय से इनका इलाज कोलकाता के रेलवे अस्पताल में चल रहा था। कुंती देवी अपने पीछे तीन पुत्रों प्रमोद कुमार, जैलेन्द्र कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, पोता हर्ष राज, पोती शालिनी प्रिया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। कुंती देवी कोलकाता में अपने अग्रज पुत्र प्रमोद कुमार के साथ रह रही थी। कुंती देवी के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा, भाजपा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, पारसनाथ भोगता, बिगेश्वर महतो, शंकर बैठा, गौरीशंकर मुंडा, शांति मुंडा, सुजीत सोनी, सुरेन्द्र महतो, सुनील महतो, सोहराई बेदिया, बुधराम बेदिया, शिवदास गोस्वामी आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.