angara(ranchi) एसएसबी(सशस्त्र सीमा बल) 26वीं वाहिनी अनगड़ा में शुक्रवार से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत “सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम” व “अलबर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने फुटबाल में किक मारकर उदघाटन किया गया। केन्द्रीय मंत्री को मोमेंटो देकर क्षेत्रीय उपमहानिरीक्षक मानमेंद्र सिंह नेगी व कमांडेंट शाश्वत कुमार ने स्वागत किया। मौके पर “सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम” के तहत अनगड़ा प्रखंड के 140 लाभार्थियों, अड़की प्रखंड के 70 लाभार्थियों तथा कुचाई प्रखंड के 30 लाभार्थियों के बीच प्री-एनरोलमेंट प्रमाण-पत्र वितरण हुआ। साथ ही प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अलबर्ट एक्का फुटबॉल प्रतियोगिता में अनगड़ा व अड़की प्रखंड की कुल 24 फुटबॉल टीमें भाग ले रही है। इस दौरान एसएसबी के श्वान दस्ता के द्वारा सीमा क्षेत्रों एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में आईईडी एवं विस्फोटक सामग्री का सफलतापूर्वक पता लगाने, गैर-कानूनी तस्करी में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने तथा सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने संबंधी जानकारी एवं प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। चिकित्सा शिविर में कमांडेंट डॉ. राकेश रंजन के नेतृत्व में रोगियों की जांच की गई। इनके बीच निशुल्क दवा का वितरण हुआ। रक्तदान में 30 यूनिट रक्त रिम्स रांची के चिकित्सकीय टीम को सौंपा। लोगों को मिलेट्स (मोटा अनाज) के उपयोग एवं स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक किया गया। धन्यवाद ज्ञापन द्वितीय कमांडेंट सरदार सिंह ने किया। इस अवसर पर बीडीओ जयपाल सोय, डीएसपी सिल्ली अनुज उरांव, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दव्य जैलेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र महतो, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मयंक मुरारी, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामसाय मुंडा, अमित मिश्रा, जगेश्वर महतो के अलावा एसएसबी के वरीय अधिकारियों सहित नाबार्ड के अधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.