angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा में शुक्रवार की शाम में आये भंयकर आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाया। जोन्हा मिडिल स्कूल के गेट में एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। जिससे स्कूल का चहारदीवारी, गेट, सोलर पलेट, हेंड वाश बेसिन सहित काफी नुकसान हुआ। समाजसेवी विकास प्रमाणिक ने बताया कि लाखों रूपया का नुकसान स्कूल को हुआ। दूसरी तरफ रांची-मुरी मार्ग के जोन्हा सैप कैंप के मुहाने में ही एक विशाल बेहरा का पेड़ गिर गया। इससे यातायात बाधित रही। इसी रोड में जोन्हा बाजार टांढ़ में तालाब के पास एक गुलमोहर का पेड़ गिर गया। देर रात तक तीनों जगहों से पेड़ को नही हटाया गया था। वाहनों के आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। आजसू पार्टी के जोन्हा अध्यक्ष अशोक तिर्की ने सरकार से रांची-मुरी मार्ग के किनारे किनारे स्थित सूखे व कमजोर हो चुके पेड़ों को काटने की मांग की है। कहा की थोड़ी सी आंधी-पानी में लगातार पेड़ सड़क, बिजली के तारों में गिरकर जान-माल की क्षति कर रहा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.