angara(ranchi) लुपुंग महलीटोली में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाला गया। इसमें 301 महिलाएं शामिल हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया शांति देवी व पंसस कुंती देवी भी कलश यात्रा में शामिल हुए। जल का उठाव स्वर्णरेखा सिमलिया से उठाव किया गया। करीब पांच किमी दूरी से जल लाकर बजरंग बली का अभिषेक किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि लगातार सनातन संस्कृति मजबूत हो रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय महली, सचिव कृष्णा महली, कोषाध्यक्ष मुनीलाल महतो, उपाध्यक्ष सोमा महली, कार्यकारी अध्यक्ष बंधन महली, लखीराम महली, बिगनरम महली, सुखराम महली, जीतू महली, राजेश मुंडा, राजू महली आदि शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.