GA4-314340326 झूलन के साथ संपन्न हुआ सालहन शिव मंडा पूजा

झूलन के साथ संपन्न हुआ सालहन शिव मंडा पूजा

झूलन करते भोक्तागण
angara(ranchi)  सालहन गांव में सोमवार की सुबह हुई झूलन के साथ सात दिवसीय शिव मंडा पूजा संपन्न हो गया। रविवार को रातभर रात्रि जागरण में बंगाल के छऊ कलाकारों एवं मिनी डिस्को नृत्य पार्टी के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रस्तुती दी। सालहन के छऊ नृत्य दल ने भी काफी आकर्षित किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, विशिष्ट अतिथि डॉ. रिझू नायक, डुमेश्वर चौधरी, शिबू मुंडा व भाजपा नेता रामसाय मुंडा थे। शिव मंडा पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष रामपद चौधरी, सचिव बसंत चौधरी, कोषाध्यक्ष बिरजा मुंडा सहित प्रकाश चौधरी, रोहित करमाली, सुरेश करमाली, अगमलाल महतो, पदमनाथ चौधरी, सहावीर मुंडा, जय शंकर मुंडा, धानेश्वर नायक एवं अन्य का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم