GA4-314340326 आजसू टाटी जोन कमिटि के अध्यक्ष बने डब्लू बेदिया

आजसू टाटी जोन कमिटि के अध्यक्ष बने डब्लू बेदिया

आजसू पार्टी की बैठक
angara(ranchi)  डब्लू बेदिया को आजसू पार्टी के टाटी जोन कमिटि का अध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को टाटी स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में कमिटि का गठन हुआ। कमिटि का गठन आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह व सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाईक की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता हीरालाल बेदिया व संचालन धर्मदेव रजवार ने किया। कमिटी के अन्य पदाधिकारियों में सचिव संजय महतो, कोषाध्यक्ष छुटु मुंडा, संगठन सचिव सहजू बेदिया, उपाध्यक्ष मोहन बेदिया, मधुसूदन बेदिया, मोतीलाल प्रजापति, सुरेश बेदिया, रविकांत बेदिया को बनाया गया। साथ ही जिला कमिटि के लिए सोमरा बेदिया, श्याम सुन्दर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, विक्रम हजाम, गोपाल नायक, रिझु महतो, फागु रजवार, छुटूलाल बेदिया के नाम का प्रस्ताव भेजा गया। जयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का पूंजी है आज कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से मजबूत होकर राजनीतिक विषयों को समझने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रूप से जागरूक होना जरूरी है। जयपाल सिंह ने एक माह के अंदर कमिटि का विस्तार करने का निर्देश दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم