GA4-314340326 आईपीएस अधिकारी शाश्वत कुमार ने एसएसबी बटालियन 26 के कमांडेंट पद पर दिया योगदान

आईपीएस अधिकारी शाश्वत कुमार ने एसएसबी बटालियन 26 के कमांडेंट पद पर दिया योगदान

कमांडेंट पद पर योगदान देते सारस्वत कुमार 
angara(ranchi)  आईपीएस अधिकारी शाश्वत कुमार ने शुक्रवार को एसएसबी(सशस्त्र सीमा बल) बटालियन 26 के कमांडेंट पद पर अपना योगदान दिया। 2016 बैच् के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी सास्वत कुमार एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा (बिहार) से स्थानांतरित होकर योगदान दिया। फिलहाल शाश्वत कुमार प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी में योगदान दे रहे है। अनगड़ा स्थित हेडक्र्वाटर पहुंचने पर सेकेंड कमांडेंट सरदार सिंह चौहान ने शाश्वत कुमार का स्वागत किया। शाश्वत कुमार ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को असरदार बनाया जाएगा। 
कमांडेट का स्वागत करते सेकेंड कमांडेंट
आसपास के गांवों के समग्र विकास को लेकर सामाजिक चेतना अभियान, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा मानव संसाधन विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि कार्यक्षेत्र के मुखिया, प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم