GA4-314340326 बांस करील का उत्पादन व प्रसंस्करण का दिया प्रशिक्षण

बांस करील का उत्पादन व प्रसंस्करण का दिया प्रशिक्षण

angara(ranchi)  रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान मोरहाबादी रांची के इंटिग्रेटेड(एमएससी) के तृतीय वर्ष के छात्रों का चारदिवसीय ग्रामीण क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम का हेसातू के दुबलाबेड़ा में शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन जोय आफ लर्निंग हुआ। प्रवास के दौरान छात्रों को प्रगतिशील कृषकों का मार्गदर्शन मिला। जबकी किसानों को खेती के नवाचार से अवगत कराया गया। पलायन को रोकने के जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक किया गया। 30 सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व अनुज गोस्वामी ने किया। जबकी छात्रों को वरिष्ठ फैकल्टी डा. दीपांकर चटर्जी व दीप नारायण मुखर्जी ने मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्राकृतिक कृषि, बांस करील का उत्पादन व इसका प्रसंस्करण व करिल वाटर द्वारा फसलों के उपचार के बारे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को सफल बनाने में विवेकानंद सेवा संध दुबलाबेड़ा के अध्यक्ष राजकुमार बेदिया, बैजनाथ बेदिया, शोभाराम बेदिया, किशोर बेदिया, जोगेन्दर बेदिया, भुवनेश्वर चरण बेदिया, गिरिबाला देवी, मालो देवी, चरण बेदिया, पूर्व मुखिया राजेश पाहन आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم