 |
| अध्यक्ष गौतम करमाली |
angara(ranchi) गौतम करमाली को नवागढ़ शिव मंडा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। नवागढ़ में शनिवार को मंडा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष गौतम करमाली ने बताया कि 13 अप्रैल की रात में शिव मंडा पूजा होगा। इसी दिन रात्रि जागरण में दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला होगा। कमिटि के अन्य पदाधिकारियों में सचिव-वीरेन्द्र हजाम, कोषाध्यक्ष रुसुवा मिर्धा, महासचिव वीसेन्द्र उपाध्याय को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष—प्रकुल, विजय, कुलदीप, मनरतन, मंटू, श्रवण, मनोज, संरक्षक—मानकी कामाख्या नारायण, कमलेश, संजय, अमित, कपिल, अनिल, दिलीप, कमल, महेश को बनाया गया। इस अवसर पर गोपाल, सुरज, अशोक, सुरेश, गुडू, परमेश्वर, सोनू आदि उपस्थित थे। इधर नगड़ाबेड़ा में 6 अप्रैल को शिवमंडा पूजा का आयोजन हो रहा है। जिसके मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप् है। कमिटि का अध्यक्ष चमरू बेदिया, सचिव दूतिलाल बेदिया, कोषाध्यक्ष रतन बेदिया, उपाध्यक्ष महेश बेदिया, सहसचिव कलेश्वर बेदिया, प्रवक्ता महेश बेदिया को बनाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.