GA4-314340326 सिल्ली : विधायक के तेवर देख बैकफुट पर संवेदक; जांच हुई तो पेड़ के पीछे छिपा मुंशी

सिल्ली : विधायक के तेवर देख बैकफुट पर संवेदक; जांच हुई तो पेड़ के पीछे छिपा मुंशी

फोटो लेते देख पेड़ की ओट में खड़ा हो गया मुंशी।
सिल्ली : निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद अब 'लीपापोती' का खेल शुरू हो गया है। सिल्ली विधायक अमित महतो द्वारा नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र के भवन में भारी अनियमितता पकड़े जाने के बाद संवेदक (ठेकेदार) के खेमे में हड़कंप है। आलम यह है कि जो मुंशी पहले ग्रामीणों को दबंगई दिखाता था, वह अब कैमरे की नजर से बचने के लिए पेड़ों के पीछे छिपता फिर रहा है।

विधायक के जाते ही 'डैमेज कंट्रोल' में जुटा मुंशी

विधायक अमित महतो द्वारा घटिया निर्माण पर फटकार लगाए जाने के तुरंत बाद संवेदक का सिपहसालार और मुंशी चांद मौके पर लीपापोती करने पहुंचा। हालांकि, जब उसने देखा कि उसकी गतिविधियों की फोटो खींची जा रही है, तो वह सकपका गया और धीरे-धीरे खिसकते हुए एक पेड़ की ओट में जाकर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पूरे निर्माण और रंग-रोगन इसी मुंशी ने कराई है, जो एक राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप : टोका तो दिखाई दबंगई 

स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी भड़ास निकालते हुए बताया कि निर्माण के समय से ही सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी। ग्रामीणों ने कई बार घटिया ईंट और बालू को लेकर विरोध किया, लेकिन मुंशी ने अपनी राजनीतिक पकड़ और दबंगई के जोर पर काम को जैसे-तैसे पूरा करवा दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पूरे निर्माण कार्य के दौरान न तो ठेकेदार कभी कार्यस्थल पर आया और न ही विभागीय जेई (JE) ने सुध ली। पूरी इमारत 'राम भरोसे' और मुंशी की मनमानी से खड़ी कर दी गई।

 निरीक्षण में खुली पोल, विधायक ने फोन पर ही दिए कार्रवाई के निर्देश

भवन के उद्घाटन के समय जब विधायक अमित महतो ने बारीकी से निरीक्षण किया, तो दीवारों और फिनिशिंग में अनियमितता साफ नजर आई। विधायक ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी करार देते हुए मौके से ही जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।


इसे भी पढ़ें : विधायक के तेवर सख्त, कहा-विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم