angara(ranchi) पुलिस उपाधीक्षक(डीएसपी) सिल्ली अनुज उरांव ने सभी थानेदारों को भू-माफियाओं द्वारा जनित अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा। कहा कि भू-माफियाओं की गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने से ही क्षेत्र की विधि व्यवस्था सुचारू बनी रहती है। शनिवार को अनगड़ा थाना परिसर में आयोजित अपराध गोष्ठी में शामिल थानेदारों को डीएसपी अनुज उरांव नसीहत दे रहे थे। साथ ही डीएसपी ने वारंट का त्वरित निष्पादन, ई-साक्ष्य पर विशेष ध्यान देने, लंबित कांडों का ससमय संधारण करने, शांति व्यवस्था बनाये रखने, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान व कारवाई करने का निर्देश दिया। निर्णय हुआ की सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलायेंगे, साथ ही अवैध शराब व्यापार के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारी ध्यान रखे की थाना में भू-माफिया अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगाये, आम जनता का प्राथमिकता के आधार पर हो। थाना आने पर आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए। अपराध गोष्ठी में अनगड़ा सर्किल इंस्पेक्टर रवीन्द्र नाथ सिंह, ओरमांझी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार, सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा, मुरी ओपी प्रभारी राहुल मेहता आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.