 |
| मृतक जयराम महतो |
angara(ranchi) स्कूटी की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल लुपुंग जारा निवासी जयराम महतो(50) का सोमवार की सुबह में मौत हो गया। जयराम महतो को रविवार की रात में रांची-मुरी मार्ग में लुपुंग के पास एक स्कूटी सवार ने ठोकर मार दिया था। इससे जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि घटना के समय जयराम महतो पैदल ही अपने रांची-मुरी मार्ग को पार कर रहे थे। इसी बीच स्कूटी से गोंदलीपोखर जा रहे एसएसबी के जवान गौतम सोरेन ने टक्कर मार दिया। तत्काल स्वजन व जयराम को इलाज के लिए रिम्स ले गये। इलाज के क्रम में जयराम की मौत हो गई।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.