GA4-314340326 बहुभात में शामिल होने अनगड़ा पहुंचे बाबूलाल मरांडी

बहुभात में शामिल होने अनगड़ा पहुंचे बाबूलाल मरांडी



angara(ranchi)  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, रामगढ़ विधायक ममता देवी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप बुधवार को भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार के पुत्र हर्ष राज के बहुभोज में शामिल होने गेतलसूद बीसा स्थित जसपुरिया बीएड कालेज पहुंचे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। हर्ष का विवाह गोंदलीपोखर निवासी हरेकृष्ण चौधरी की पुत्री आकांक्षा के साथ हुआ है। नवदंपति को बधाई देने राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मेयर रौशनी खलखो, कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, मनोज कुमार चौधरी, राजन साहू, लालू साहू, राजेश कंडरवार, विवेक गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم