GA4-314340326 मां शारदा उच्च विद्यालय गेतलसूद का परीक्षाफल शत प्रतिशत

मां शारदा उच्च विद्यालय गेतलसूद का परीक्षाफल शत प्रतिशत




angara(ranchi)  मां शारदा उच्च विद्यालय गेतलसूद का मैट्रिक का परीक्षाफल इस वर्ष बेहतर रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। आशमनी कुमारी 74 प्रतिशत अंक प्राप्त क़र स्कूल टॉपर बनी है। दूसरे स्थान पर रोहित रजवार,सचिन बेदिया तीसरे व छोटी कुमारी चौथे स्थान पर रही। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। उन्होने सभी सफल विद्यार्थियों के उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। शिक्षक शिवशंकर बेदिया, टहलू नायक, ताराचंद मुंडा व भरत पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों का अनुशासन और उनकी मेहनत से विद्यालय का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। सभी विद्यार्थी इसके लिए पुरस्कृत किए जाएंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم