angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के रानूदारू निवासी मंटू नायक(35) पिता अशोक नायक ने रविवार की रात में अपने ससुराल अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी के पुरनाडीह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंटू ने अपने ससुराल घर के कुछ दूर में स्थित पलाश पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाया। सोमवार की सुबह में अनगड़ा थाना की पुलिस ने मंटू का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पिछले कुछ समय से मंटू अपने ससुराल में रहकर एक ईट भटठा में काम करता था। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मौत का अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। इधर स्वजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से व अवसाद से गुजर रहा था।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.