GA4-314340326 जमुवारी में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण का हुआ भूमिपूजन

जमुवारी में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण का हुआ भूमिपूजन

भगवान बिरसा की प्रतिमा निर्माण का भूमिपूजन
angara(ranchi) हेसल के जमुवारी तीन सीमाना में सोमवार को भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। जन सहयोग से प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन मासू के मुख्य पुजारी देवराज पाहन व जमुवारी के मुख्य पुजारी बिरसा पाहन ने किया। मुख्य अतिथि हेसल की मुखिया कविता देवी व विशिष्ट अतिथि उपमुखिया दुर्गा महतो थे। मुखिया कविता देवी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे अराध्य है। प्रतिमा निर्माण का उददेश्य है पंचायत की आम जनता को हमेशा बिरसा मुंडा के आदर्श व सिद्धांत के रास्ते में चलने के लिए प्रेरित करते रहना। इस अवसर पंसस मदरा मुंडा, सोहन पाहन, तुलसी पाहन, साकिर अंसारी, कृष्णा करमाली, आसिन मुंडा, गोविन्द मुंडा, अर्जुन राम, सुखलाल मुंडा, संजय पाहन, मेघनाथ मुंडा, मनीष मुंडा, लकी पाहन, जमुना मुंडा, बबलू करमाली, मुन्नी देवी, कुंती देवी, ललिता देवी, कौशल्या देवी, तारो देवी, रामजन्म मुंडा, आशारा मुंडा, पन्नालाल महतो, राजेन्द्र महतो, बहादुर महतो, विजय महतो आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم