 |
| पाम संडे पर मसीही विश्वासियों ने निकाला शोभायात्रा |
angara(ranchi) पाम संडे(खजूर पर्व) को लेकर रविवार को गेतलसूद पल्ली में मसीही विश्वासियों ने शोभा यात्रा निकाला। शोभा यात्रा गेतलसूद कोलोनी नंबर एक स्थित सुनील बांडो के घर से ब्लौरा स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च तक निकाला गया। चर्च में प्रार्थना की गई। चर्च में फादर हिलारियुस बारला व गेतलसूद पल्ली के प्रचारक रणवीर कुजूर ने मिस्सा संपन्न कराया। इस अवसर पर रासल तिर्की, काथोलिक संघ गेतलसूद के अध्यक्ष जार्ज कच्छप, सभा नेत्री अलका किंडो, जोबला यूनिट के प्रचारक निरोज लकड़ा, सभापित जवाकिम बालमुचू, लियोनार्ड गुड़िया, बेंजामिन रूंडा, अभय तिर्की, अविनाश भेंगरा, सोनू श्रवण कुजूर, अजिताभ भेंगरा, मेरी बांडो, मुकुल बांडो, उषा किरण रूंडा, रोबिन कंडुलना, निशा कच्छप, अर्पित लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.