GA4-314340326 स्कूली संस्थानों ने चलाया प्लेसमेंट ड्राइव

स्कूली संस्थानों ने चलाया प्लेसमेंट ड्राइव

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में कई शिक्षण संस्थानों ने प्लेसमेंट ड्राइव चलाया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को टीचर के रूप में नियुक्ति दिलाना था। सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल(एसडीपीएस) चिलदाग, एमिलियोरेट पब्लिक स्कूल सालहन, दून पब्लिक स्कूल, मोरहाबादी ने प्लेसमेंट ड्राइव चलाकर प्रशिक्षुओं का इंटरव्यू लिया। कई योग्य विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डा. निहारिका कुमारी, व्याख्याता डा. ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरालाल यादव, सुनीता कुमारी, चुमकी राय, डा. राजकुमार महतो, अमरजीत कुमार, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी शर्मा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم