 |
| विजेता टेंडर रातू की टीम |
angara(ranchi) महावीर मंडल गेतलसूद के द्वारा शनिवार को गेतलसूद स्कूल मैदान में रामनवमी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रामनवमी के दूसरे दिन प्रतियोगिता का आयोजन होता है। अस्त्र-शस्त्र का विजेता टेंडर रातू बनी। जबकी उपविजेता बड़कागढ़ जगरनाथपुर व तीसरे स्थान पर ब्लौरा की टीम रही। जबकी झांकी का विजेता सांडी, उपविजेता आनंदी ओरमांझी व तीसरे स्थान पर नारायण सोसो की टीम रही। एकल प्रदर्शन का पुरस्कार वर्षीय रौशन महतो को दिया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, भाजपा एसटो मोरचा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, रामसाय मुंडा ने किया। अध्यक्षता महावीर मंडल गेतलसूद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा व संचालन महामंत्री संजय नायक व कोषाध्यक्ष शंकर बैठा ने किया। अस्त्र-शस्त्र के विजेता को 15 हजार नकद, एक डंका, तलवार, व महावीर झंडा, उपविजेता टीम को 10 हजार नकद, तीसरे स्थान की टीम को 7500 नकद सहित उक्त पुरस्कार मिला। झांकी के विजेता को 15 हजार नकद, उपविजेता को 10 हजार नकद व तीसरे स्थान की टीम को 7500 नकद सहित ट्राफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में रांची, नामकुम, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, नगड़ी, रातू से टीमें शामिल हुई। आयोजन को सफल बनाने में प्रचार मंत्री अजय राज, हर्ष राज सिंह, हर्ष राज, राज बैठा, बिगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, जीतून महतो, बबलू साहू, वीरेन्द्र कुमार, कार्तिक नायक, गौरीशंकर मुंडा, सौरव कुमार, प्रवेश कुमार, हेमनाथ महतो, राजन महतो, शिवा महतो आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.