GA4-314340326 महेशपुर में सरना झंडा उखाड़कर फेंका, बवाल

महेशपुर में सरना झंडा उखाड़कर फेंका, बवाल

सरना झंडा उखाड़कर फेंकने का विरोध करते ग्रामीण
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  सरना झंडा उखाड़कर फेंके जाने को लेकर अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में शनिवार की सुबह में जमकर बवाल हुआ। ईद और सरहुल एक ही साथ मनाये जाने के कारण तनाव और बढ़ गया। सरना झंडा उखाड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव से काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के साथ सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, समाजसेवी सत्येन्द्र मुंडा, सौभाग्य मुंडा, टीएसी के पूर्व मेंबर जमल मुंडा, महेश मुंडा भी सरनास्थल पहुंचे। तनाव की सूचना मिलते ही पहुंचे सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव, सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा आदि ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। उग्र आदिवासी समाज के लोगों ने पुलिस से आरोपित को गिरफतार कर कानूनी कारवाई करने की मांग किया। 

सीसीटीवी फूटेज में दिखा झंडा उखाड़ते हुए आरोपित

इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला। इसमें 20 मार्च की रात साढ़े नौ बजे के करीब एक युवक सरना झंडा को क्रमवार तरीके से उखाड़ते दिखा। रात के कारण आरोपित युवक का चेहरा स्पष्ट नही दिख रहा। पुलिस उक्त युवक की पहचान करने में जुटी है। सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने दोनों पक्ष के लोगों से अपील किया कि वे अपना अपना त्योहार सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये, पुलिस अपनी कारवाई कर रही है। इधर पुलिस के समझाने पर मुस्लिम पक्ष ईद का त्योहार मनाने व आदिवासी समाज के लोग सरहुल पूजा करने चले गये। फिलहाल मामला शांत है। डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में तीनों थाना की पुलिस महेशपुर में कैंप किये हुए है। इधर सरहुल पूजा पर जाने से पूर्व पुलिस की उपस्थिति में आदिवासी समाज ने उखाड़े गये सरना झंडा को फिर से उसी स्थान पर विधिवत रूप से गाड़ दिया। 

पचास से अधिक रोड किनारे लगा सरना झंडा को उखाड़कर फेंका

उखाड़कर फेंका गया सरना झंडा
क्या है मामला..मुस्लिम बहुल महेशपुर गांव में दशकों से सरहुल के मौके पर आदिवासी समाज मुर्गे की बलि देकर पारंपरिक विधि से सरहुल की पूजा करते आया है। मुस्लिम बहुल महेशपुर गांव में डेढ़ दर्जन के करीब आदिवासी व आधा दर्जन से अधिक दलित समाज के लोग रहते है। एक दशक पूर्व महेशपुर सरना की घेराबंदी करके उसमें चहारदीवारी का निर्माण करके गेट लगा दिया गया। 20 मार्च की सुबह में आदिवासी समाज के लोगों ने सरना की साफ-सफाई करके अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग के महेशपुर स्थित पलटन चौक से महेशपुर सरना तक जानेवाली पीसीसी रोड के दोनों तरफ करीब एक सौ सरना झंडा गाड़ दिया। दोपहर में कुछ झंडा को उखाड़कर फेंके जाने की सूचना मिली तो आदिवासी समाज के विजय उरांव, राजेन्द्र मुंडा, जितेन्द्र मुंडा, मन्नू मुंडा, राहुल मुंडा, सूरज मुंडा आदि अंजुमन इस्लामिया कमिटि महेशपुर के सचिव फैयाज खान से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। फैयाज खान ने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा नही होगा, और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। 21 मार्च की सुबह आदिवासी समाज के श्रद्धालु सरहुल पूजा करने महेशपुर सरना जाने लगे तो देखा की रास्ते के किनारे गाड़ा गया सरना झंडा को जगह जगह से उखाड़कर यत्र-तत्र फेंका हुआ है। पचास से अधिक सरना झंडा उखाड़कर फेंका गया था। इससे आदिवासी समाज के लोग आक्रोशित हो गये।  

सरना के अंदर किया गया गंदा नाली का मुंह
आदिवासी समाज के लोगों का आरोप है कि सरना स्थल को कूड़ादान में बदल दिया गया है। हमेशा पवित्र सरना स्थल में गाय-बैल का हडडी, बच्चों का डाइपर व कचड़ा फेंका जाता है। सरना के पाहन सोमरा पाहन बताते है, जब भी सरना की सफाई व पूजा करने आते है गाय-बैल का हडडी, डाइपर, कचड़ा आदि सरना स्थल में फेंका हुआ मिलता है। उसकी सफाई की जाती है। महेशपुर के घरों से निकलनेवाला गंदा पानी की नाली को भी सरना स्थल के अंदर कर दिया गया है। कई बार नाली का मुंह दूसरा तरफ किया गया लेकिन फिर से इसे सरना स्थल की ओर मोड़ दिया जाता है। नाली का मुंह सरना स्थल में मोड़े जाने के कारण दीवार भी क्रेक कर गया है, कभी भी गिर सकता है। दो दिन पहले चहारदीवारी में किया गया रंग-रोगण को भी पान-गुटखा की पीक थूककर गंदा किया गया है। इसको फिर से रंग-रोगण किया तो फिर से उसपर गंदा कर दिया गया। मना करने के बावजूद नही मानते है। 

सरना झंडा उखाड़कर फेंकने वाले को भेजा जाए जेल: मुखिया रौशनलाल मुंडा
घटना निंदनीय, आरोपितों पर हो कारवाई: कांग्रेस नेता शमीम खान
                
कैंप किये डीएसनपी व अन्य पुलिस अधिकारी
सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा ने बताया कि बेहद निंदनीय व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला घटना है। जिसने भी सरना झंडा उखाड़ा है उसे गिरफतार कर जेल भेजा जाए। समाजसेवी सत्येन्द्र मुंडा ने बताया कि एक दिन पहले ही मामले की जानकारी अंजुमन को दे दिया गया था। इसके बावजूद घटना हुआ। चन्द्रकांति कुमारी ने बताया कि सरना स्थल को गंदा करना नीच मानसिकता है। कांग्रेस पार्टी के महेशपुर पंचायत अध्यक्ष शमीम खान ने बताया कि यह घटना बेहद निंदनीय है। हमलोग शुरू से ही आपसी भाईचारा व प्रेम के साथ रहते आये है। पर्व-त्योहार मनाते आये हे। लेकिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, ऐसे आरोपित को चिन्हित कर सजा मिले। कांग्रेस नेता मुमताज खान ने बताया कि हमलोग भी आरोपितों की पहचान करने में लगे है। उसे सामाजिक दंड भी दिया जाएगा।     

सुनिए लोगों ने क्या कहा 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم