angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक(सीआईपी) बाहया में मंगलवार को रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। ट्रीपल आईटी रांची के रोबोटिक्स विशेषज्ञ वंश गर्ग, दीपांकर सिंहा, सौरभ शिंदे, आकिब अली, ऋषिक मांझी, कृष पाटीदार, रूघाराम सेठ ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में इनोवेशन की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था। विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराते हुए विशेषज्ञओं ने रोबोट्स के विभिन्न घटकों यथा सेंसर, मोटर, माइक्रोकंट्रोलर आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रायोगिक तौर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स का संचालन भी किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ एनके यादव ने कहा कि तकनीकी युग में रोबोटिक्स का ज्ञान होना अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने भविष्य में इससे जुड़ी संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक प्रो. विकाश कुमार, प्रो. कुमार सैकत, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. जयदेव कुंभकार, प्रो. सताक्षी सिंह, अजित कुमार राय, विनोद यादव, लखींद्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.