GA4-314340326 सरहुल मिलन में शामिल हुए खिजरी व खूंटी विधायक

सरहुल मिलन में शामिल हुए खिजरी व खूंटी विधायक

मंचासीन खिजरी व खूंटी विधायक
angara(ranchi)  श्रद्धा सरना समिति के द्वारा रविवार को गेतलसूद सरना में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार थे। पारंपरिक विधि विधान से पाहन राजदेव पाहन ने पूजा अर्चना किया। अध्यक्षता श्रद्धा सरना समिति के अध्यक्ष अजय उरांव ने किया। इसमें आसपास के गांव से कई सरहुल समितियां शोभायात्रा के साथ शामिल हुई। अतिथि के रूप में प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, पंसस फाल्गुनी शाही, राजेन्द्र मुंडा, शिवदास गोस्वामी थे। 

अतिथिगण ढोल व मांदर की थाप पर जमकर थिरके। रातभर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम चला। इसमें कई प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में सचिव दशरथ मुंडा, कोषाध्यक्ष नीरज मुंडा, महासचिव बिट्टू उरांव, वीरेंद्र मुंडा, उपाध्यक्ष रविकिशोर उरांव, मोहन उरांव, संरक्षक प्रमुख दीपा उरांव, रामचन्द्र उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, मोहन उरांव, सोमरा उरांव, गुलशन उरांव, जयंती उरांव, मालती उरांव, अनीता उरांव, संजू उरांव आदि का योगदान रहा। इधर हेसातू, बरवादाग में भी सरहुल मिलन समारोह हुआ। हेसातू में मुख्य अतिथि ओरमांझी बीडीओ कामेश्वर बेदिया सहित जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया अनिता बारला, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, बिनोद रजवार, अजगुत करमाली, चरण बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, बलराज बेदिया, धनीराम बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم