![]() |
| उदघाटन करते आदित्य साहू |
संस्कार और तकनीक का संगम हो शिक्षा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा कि "आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों का होना अनिवार्य है, और यह विद्यालय इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।" वहीं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने स्थानीय स्तर पर ऐसी बुनियादी सुविधाओं वाले स्कूल की स्थापना की सराहना की। अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, समाजसेवी सागर साहू, पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो, मुखिया सरिता तिर्की, प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार पंकज, मुखिया कविता देवी, विमला चौघरी, जलनाथ चौधरी,पंसस कृष्णा महतो, जगत मुंडा, डा. रूद्रनारायण महतो, रणधीर चौधरी, डा. महेश सिंह, राधाचरण सिंह, लक्ष्मण महतो, डॉ. मिताली चटर्जी, विभा टोप्पो सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
उद्घाटन के मौके पर उदय बीएड एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं तथा विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका उमा कुमारी और सुनीता कुमारी ने किया।
स्कूल की विशेषताएं
संस्थापक संतोष महतो और निदेशक राजेश कुमार कंडरवार ने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है। स्कूल में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं: परिसर: 2.5 एकड़ में फैला सुरक्षित और हरा-भरा कैंपस। सुरक्षा: पूरे परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी (CCTV) निगरानी। आधुनिक तकनीक: स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट और AI रोबोटिक्स की विशेष कक्षाएं। अतिरिक्त गतिविधियाँ: बच्चों के आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे और खेलकूद के लिए विशाल मैदान। नामांकन: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा VII तक के नामांकन शुरू हो चुके हैं। नियमित कक्षाएं अप्रैल से शुरू होंगी।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.