GA4-314340326 जनकल्याण समर्पण संस्थान का पांच माह का मेगा ट्रेनिंग शुरू

जनकल्याण समर्पण संस्थान का पांच माह का मेगा ट्रेनिंग शुरू

अध्यक्ष सुजीत कुमार
angara(ranchi)  गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान द्वारा रविवार से सिकिदिरी मैदान में मेगा ट्रेनिंग शुरू किया गया। ट्रेनिंग 2 मार्च से 31 जुलाई तक चलेगा। क्षेत्र में फुटबाल, तैरारी, एकलेटिक्स्, सहित अन्य इवेंट को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग शुरू किया गया। आज प्रतिभागियों का पंजीयन कराया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया। अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि विभिन्न इवेंट का ट्रेनिंग विशेषज्ञों के द्वारा कराया जाएगा। जरूरतमंद प्रतिभागियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। उददेश्य से क्षेत्र में छिपी हुई खेल प्रतिभा को सामने लाना। फुटबाल का ट्रेनिंग धनबाद और रांची के अनुभवी कोच करेंगे। जबकी एथलेटिक्स का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय एथलीट बीरेंद्र साहू के द्वारा दी जाएगी। तैराकी का ट्रेनिंग नेशनल तैराक अमन कुमार जायसवाल व राजेश मुंडा व पिंकी कुमारी देंगी। पंजीयन के मौके पर उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, संदीप कुमार वर्मा, कुन्ती देवी, ब्रजकिशोर प्रसाद, अजीत कुमार, विजय सिंह, कमलेश पाहन, शिवनारायण मुंडा, रोहन गुरुंग, नीतीश कुमार महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم