 |
| डा. प्रियंका साहू |
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) गोंदलीपोखर की बेटी डा. प्रियंका साहू झारखंड की पहली पेडियाट्रिक्स न्यूरोलोजी का डाक्टर बनी। डा. प्रियंका गोंदलीपोखर निवासी डा. राम सेवक साहू(डा. आरएस साहू), माता डा. मीरा कश्यप की पुत्री व अभिषेक वस्त्रालस के ओनर सागर साहू व नरेश साहू की भतीजी है। डा. प्रियंका साहू की इस सफलता पर पूरे अनगड़ा में हर्ष है। पेडियाट्रिक्स न्यूरोलोजी में शिशु रोग व बच्चों के न्यूरों का इलाज किया जाता है। डा. प्रियंका साहू का चयन अखिल भारतीय परीक्षा के आधार पर गर्वरमेंट मेडिकल कालेज त्रिअनंतपुरम(केरलम) में हुआ था। यह काफी कठिन परीक्षा माना जाता है। तीन साल की पढ़ाई के बाद फरवरी माह के अंत में रिजल्ट आया। डा. प्रियंका पूर्व में लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कालेज मुंबई से एमबीबीएम व एमडी(पेडियाट्रिक्स) की पूरी कर चुकी है। डा. प्रियंका साहू के इस सफलता पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, सुरेन्द्र महतो, अजय महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, दुर्गा मुंडा, झब्बूलाल महतो आदि ने बधाई दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.