angara(ranchi) सुरसू पंचायत सचिवालय में रविवार को 41 किसानों के बीच ओल बीज का वितरण किया गया। उद्यान विकास योजना के तहत उन्नत किस्म का ओल बीज प्रदान किया गया। वितरण सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, कांग्रेस पार्टी के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव व उपमुखिया ललिता देवी ने किया। अनगड़ा प्रखंड के उद्यानमित्र दूतिलाल बेदिया ने बताया कि किसानों के आर्थिक उन्नयन को लेकर निशुल्क उन्नत किस्त के ओल बीज का वितरण किया गया। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से ओल लगाने, रोगों से बचाव, बाजार आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुलदीप बेदिया, समाजसेवी श्यामसुंदर बेदिया, सुरेश बेदिया, भीम बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.