GA4-314340326 बालेश्वर प्रसाद स्मृति ओलंपियाड की विजेता बनी कक्षा छह की छात्रा अनन्या गुप्ता

बालेश्वर प्रसाद स्मृति ओलंपियाड की विजेता बनी कक्षा छह की छात्रा अनन्या गुप्ता

 

अनन्या काे पुरस्कृत करते जैलेन्द्र कुमार
angara(ranchi)  स्व. बालेश्वर प्रसाद स्मृति ओलंपियाड(एसबीपीएसओ) का विजेता कक्षा 6 की छात्रा अनन्या गुप्ता(संत आलोइस स्कूल अनगड़ा) बनी। अनन्या को 11 हजार नकद, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह जशपुरिया बीएड कालेज सभागार में रविवार को हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जशपुरिया ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनगड़ा अनुराधा मुंडा, नवागढ़ हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक हरेकृष्ण चौधरी उर्फ लल्लू व भाजपा नेता रामसाय मुंडा थे। दूसरे स्थान पर जयश्री महतो(बिशप हार्टमेन स्कूल आरागेट) को 8 हजार नकद, तीसरे स्थान पर रही आकाश महतो(जशपुरिया पब्लिक स्कूल बीसा) को नकद पांच हजार देकर पुरस्कृत किया गया। ओलिपियाड का आयोजन जशपुरिया फेडरेशन ने किया। 

इसमें अनगड़ा प्रखंड के 14 स्कूलों से कक्षा छह से आठ तक के 110 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके अलावा टाप पचास बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अभी तो यह शुरूआत है। भविष्य में इसे हाई स्कूल स्तर का ओलंपियाड किया जाएगा। साथ ही इनामी राशि भी बढ़ाया जाएगा। इस कवायद से ग्रामीण परिवेश के गरीब मेधावी बच्चों को काफी मदद मिलेगा। संचालन शिक्षक वीरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में संजय नायक, बिगेश्वर महतो, अरविंद कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, सीताराम मुंडा, संतोष कुमार सिन्हा सहित रवि कुमार, रोहित मलिका, देव साहू, नीतू, श्वेता, बसंती, अनन्या, संध्या, वीरेन्द्र हजाम, नजीर, अजय कुमार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم