GA4-314340326 त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

angara(ranchi)  सरहुल, रामनवमी और ईद को लेकर गुरुवार को सिकिदिरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने की। बैठक में मुख्य रूप में ओरमांझी सीओ उज्जवल सोरेन व ओरमांझी इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने सरहुल, रामनवमी और ईद आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। किसी भी हाल में पर्व के दौरान क्षेत्र का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। लोगों ने पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। संचालन फारूक खान ने किया। मौके पर अनगड़ा पूर्वी के जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, ओरमांझी जिप सदस्य सरिता देवी, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, हेसातु मुखिया अनिता बरला, नाजरीन परवीन, चारु मुखिया मुखिया रोजलिन लकड़ा, पंसस फाल्गुनी शाही, अनिल महतो, बिनोद रजवार, एसआई सुधीर सिंह, एएसआई बाबूलाल टुडू, रंजीत सिंह, शिवधर रजवार, फुलेन्द्र महतो, अमृत महतो, अमीर हमजा अंसारी, नाजिर खान, नीलमोहन पाहन, निर्मल करमाली, किरण करमाली, निर्मला देवी, शिवधर रजवार, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم