 |
| वोट डालने के बाद स्याही दिखाते राज्यपाल संतोष गंगवार। |
रांची : राजधानी रांची में नगर निगम निर्वाचन 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक रांची नगर निगम क्षेत्र में 24.90% और बुंडू नगर पंचायत में 39.77% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआत में धीमी रही वोटिंग की रफ्तार धूप बढ़ने के साथ थोड़ी तेज हुई है, हालांकि लालपुर जैसे कुछ इलाकों में मतदान केंद्रों पर सन्नाटा भी देखने को मिल रहा है।
 |
| वोट डालने के बाद सीएम हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन। |
वीआईपी मतदाताओं ने भी डाले वोट
लोकतंत्र के इस महापर्व में दिग्गजों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने काजू बागान स्थित डीएवी जूनियर स्कूल में परिवार के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने आड्रे हाउस में सपरिवार मतदान किया। वहीं, सहजानंद चौक स्थित संत कुलदीप स्कूल में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने धुर्वा के संत थॉमस स्कूल में अपना वोट डाला। जबकि पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने लालपुर के होली क्रॉस स्कूल में मतदान किया। नेताओं ने वोट डालने के बाद आम जनता से भी घरों से निकलकर वोट करने की अपील की।
 |
| वोट डालने पहुंचे संजय सेठ। |
लालपुर बूथ पर सन्नाटा, बुंडू में उत्साह
शहर के लालपुर स्थित बूथों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बार प्रत्याशियों द्वारा घर-घर जाकर पहले ही मतदान पर्चियां पहुंचा दी गई थीं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार आ रहे हैं। दूसरी ओर, रांची नगर निगम के मुकाबले बुंडू नगर पंचायत में मतदाताओं का उत्साह दोगुना दिख रहा है। वहां दोपहर 1 बजे तक करीब 40 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं।
समय के साथ बढ़ता वोट प्रतिशत
> अपील: मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा। यदि आपने अब तक वोट नहीं दिया है, तो अपने बूथ पर जरूर जाएं। आपका एक वोट शहर की सरकार और आपके वार्ड का भविष्य तय करेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.