ट्रांसपोर्ट नगर में 10 हॉल में 250 टेबलों पर फैसला
![]() |
| मतगणना के दौरान विक्टरी का साइन दिखाते समर्थक। |
3-लेयर सुरक्षा: मोबाइल और तंबाकू पर सख्त पाबंदी
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरने के बाद ही अधिकृत लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। हॉल के भीतर मोबाइल, खैनी-तंबाकू और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज शाम तक साफ हो जाएगा।
काउंटिंग का गणित: 10 हॉल, 250 टेबल
प्रशासन ने सुचारू मतगणना के लिए पूरे परिसर को 10 हॉल में बांटा है:
रांची नगर निगम : 09 हॉल में गिनती हो रही है।
बुंडू नगर परिषद : 01 हॉल आवंटित किया गया है।
व्यवस्था : हर हॉल में 25-25 टेबल लगाए गए हैं ताकि राउंडवार गिनती तेजी से पूरी की जा सके।
पहले राउंड का समीकरण: किस वार्ड में कितनी चुनौती?
पहले राउंड में वार्ड संख्या 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42 और 48 के वोट गिने जा रहे हैं। प्रमुख वार्डों की स्थिति नीचे दी गई है:
खास बात : वार्ड संख्या 25 में सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे यहा मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा बना हुआ है। परिसर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर राउंड के बाद आने वाले रुझानों के साथ ही समर्थकों के बीच उत्साह और धड़कनें तेज होती जा रही हैं।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.