![]() |
| बजट पेश करने के बाद मीडिया से बात करते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर। |
अनिल चौधरी / रांची : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में वर्ष 2026-2027 का बजट पेश किया। 1.58 लाख करोड़ रुपए के इस बजट को राजनीतिक चश्मे से देखें तो स्पष्ट दिखता है कि झामुमो (JMM) ने अपने पास 55 प्रतिशत राशि रखकर 35 प्रतिशत कांग्रेस को और पांच प्रतिशत राजद को दिया है। बाकी का पांच प्रतिशत राज्य के अनिवार्य खर्चों के लिए रखे गए हैं, इस कारण इन्हें किसी विशेष विभागीय विकास कार्य की श्रेणी में शामिल नहीं गया है। गौरतलब है कि राज्य की सत्ता पर काबिज महागंठन में यही तीन प्रमुख दल हैं। 11 सदसीय हेमंत सोरेन कैबिनेट में झामुमो के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक मंत्री शामिल हैं।
इस सूची से समझिए, किस मंत्री-विभाग व दल के पास कितना पैसा गया
नोट : 1.58 लाख करोड़ रुपए के बजट में मंत्रियों के पास कुल ₹1.26 लाख करोड़ का विकास बजट है। शेष 32,151 करोड़ रुपए ब्याज भुगतान, पेंशन, कर्ज की वापसी और राज्य के अनिवार्य प्रशासनिक खर्चों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.