angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के बेड़वारी में निर्मित डिग्री कालेज में पठन-पाठन शुरू होने की कवायद शुरू हो गई। समाजसेवी व सिविल इंजीनियर वेदांत कौस्तव के द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गये पत्र के आलोक में राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अग्रेतर कारवाई करने को कहा है। लगभग पांच वर्ष पूर्व से यह कालेज भवन बनकर तैयार है। लेकिन अभी तक यहां पर पढ़ाई शुरू नही हुआ है। पिछले दिनों पढ़ाई शुरू कराने को लेकर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी वनमाली मंडल व समाजसेवी रामसाय मुंडा राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञात हो कि कालेज बिल्डिंग के उपर से हाइटेंशन तार गुजरने का बहाना बनाकर अभी तक पढ़ाई शुरू नही किया गया है। जिपस अनुराधा मुंडा बताती है विभागीय लापरवाही के कारण हाइटेंशन तार का बहाना बनाकर अभी तक कालेज में पढ़ाई शुरू नही किया गया। जबकी भवन पांच सालों से बनकर तैयार है। जिपस राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि हाइटेंशन तार को डाइवर्ट करके या बिल्डिंग के उपर गुजरी तार के नीचे सेफटी गार्ड पलेट लगातार पढ़ाई शुरू किया जा सकता है। लेकिन राज्य सरकार इसको लेकर गंभीर नही है। अनेकों बाद पढ़ाई शुरू कराने को लेकर आंदोलन हो चुका है। कालेज के खुलने से आसपास के 50 किमी एरिया के छात्रों को मदद मिलेगी। पूरा इलाका आदिवासी बहुल है। कालेज में पढ़ाई शुरू नही होने से गरीब आदिवासी परिवार के बच्चें उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.