angara(ranchi) 47वां दो दिवसीय केन्द्रीय श्रीरामकृष्ण किसान मेला का आयोजन गेतलसूद में 26-27 फरवरी को किया जा रहा है। इसका उदघाटन राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय करेंगी। शुक्रवार को मेला के सफल संचालन को लेकर मेला समिति के सदस्यों की बैठक रामकृष्ण मिशन आश्रम में हुई। इसकी अध्यक्षता स्वामी भवेशानंद ने व संचालन प्रदीप महतो ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व विशिष्ट अतिथि नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया थे। बैठक में मेला की तैयारी को लेकर कई निर्णय लिया गया। काफी सालों बाद मेला में पैदल के लिए अलग से रास्ता बनाया गया। पार्किग की सुविधा बेहतर की गई। सुरक्षा को लेकर कई समिति बनाया गया। स्वामी भवेशानंद ने बताया कि इस वर्ष मेला का थीम “प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन” रखा गया है। इसी थीम के आधार में मेला को सजाया जा रहा है। मेला के पहले दिन कृषि उत्पादों का निबंधन व किसान गोष्ठी व दूसरे दिन पशु-पक्षी प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण होगा। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष संतोष बेदिया, स्वामी भक्तिशानंद, स्वामी निश्चितानंद, डा. राजेश कुमार, डा. विशाखा सिंह, डा. नेहा राजन, अरूण भोगता, प्रदीप महतो, जगदीश भोगता, कमल बेदिया, बुधराम बेदिया, पहलू बेदिया, नरेन्द्रनाथ बेदिया, शिवा मुंडा, लालो महतो, बालेश्वर महतो, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.