GA4-314340326 गिरिडीह : पचम्बा से अजीडीह तक भगवा लहर, डॉ. शैलेंद्र के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

गिरिडीह : पचम्बा से अजीडीह तक भगवा लहर, डॉ. शैलेंद्र के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 

बाइक रैली में जनता अभियान करते डॉ. शैलेंद्र चौधरी व शामिल लोग।
गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। शुक्रवार को भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के पक्ष में निकाली गई बाइक रैली ने चुनावी सरगर्मी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। पचम्बा स्थित गोशाला मैदान से शुरू हुई यह रैली अजीडीह मैदान तक पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

'विकास के लिए भाजपा' के नारों से गूंजा शहर

रैली के दौरान पूरा मार्ग जय श्रीराम और विकास के लिए भाजपा' के नारों से गुंजायमान रहा। सैकड़ों बाइकों के काफिले ने शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

दिग्गजों ने संभाली कमान

रैली का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि गिरिडीह की जनता अब बदलाव चाहती है। डॉ. शैलेंद्र चौधरी के रूप में शहर को एक शिक्षित और समर्पित नेतृत्व मिलेगा। रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राज पलिवाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,  पूर्व मेयर सुनील पासवान आदि शामिल थे।

चुनावी वादे: स्वच्छता, सड़क व पेयजल प्राथमिकता

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी की जीत के साथ ही शहर में स्वच्छता, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मतदान के दिन एक-एक वोट सुनिश्चित कराकर डॉ. चौधरी की भारी मतों से जीत दर्ज कराएंगे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم