GA4-314340326 पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को ले पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण

पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को ले पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण

angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय (14-17 फरवरी) पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग के द्वारा दिया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत का लेखा-जोखा, मौलिक अधिकार, पंचायत की स्थायी समितियां, ग्राम सभा की आठ समितियां, ग्राम सभा की भूमिका तथा पेशा एक्ट से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रमोद कुमार ठाकुर ने दिया। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में बिरसा बेदिया, राजेश महतो, महिपाल महतो, वीरसिंह नायक, बिंदेश्वर महतो, मनीषा देवी, सरिता देवी, किरण देवी, ममता देवी, महेंद्र महतो, चमन भोगता, बेला देवी, गणेश भोगता, सुखराम बेदिया, कुलदीप बेदिया, श्यामा सुंदर बेदिया, धर्मवीर उरांव आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने