angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टीट्यूट आफ पोलिटेकनिक में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके तहत बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान में सरकार द्वारा चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन अभियान की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रो. विकास कुमार, प्रो. कुमार सैकेत, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. जितेंद्र साहू, प्रो. जयदेव कुम्हकार, प्रो. सताक्षी सिंह, अजीत राय आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.