angara(ranchi) कुड़मी सामाजिक जागृति विचार गोष्ठी का आयोजन सालहन पतरा मैदान में 22 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन सालहन कुरमी समाज समिति ने किया है। अपराहन 1 बजे गोष्ठी शुरू होगी, जिसमें कई वक्ता अपने विचार रखेंगे। शाम में कुरमी समाज का सामूहिक भोज होगा। आयोजन को सफल बनाने को लेकर अध्यक्ष बसंत चौधरी, सचिव सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष अजय महतो, मुख्य संरक्षक हरिशंकर चौधरी, इन्द्रनाथ चौधरी, बिनोद बिहारी चौधरी, डुमेश्वर चौधरी सहित निगरानी समिति में ओमप्रकाश चौधरी, दिलीप चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, खेदना महतो, आनंद महतो आदि को रखा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.