angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन बाहया में गुरूवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबाल, फुटबाल, कैरमबोर्ड, टेनिस, चेस, चाइनीज चेकर आदि इंडोर व आउटडोर गेम खेला जाएगा। संस्थान के खेल निदेशक डा. रजनीश महतो ने कहा कि खेलकूद से जहां शारीरिक चुस्ती दुरुस्ती बनी रहती है, वहीं मानसिक विकार भी दूर होते है। संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ रेणु, संयोजक संजीव तिवारी, डॉ सत्येश कुमार सिंह, विकास कुमार विक्की, प्रो मिलन कुमार, अपूर्व मुखर्जी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.