 |
| मृतक रामप्रसाद नायक |
angara(ranchi) पांच दिनों से लापता युवक रामप्रसाद नायक(27) का शव गुरूवार को चिलदाग बगान स्थित एक कुंआ से बरामद हुआ। महाशिव रात्रि के दिन से रामप्रसाद नायक लापता था। वह चिलदाग निवासी स्व. महावीर नायक का पुत्र था। मृतक का छोटा भाई जीत नायक ने बताया कि महाशिव रात्रि को मेरा भाई चिलदाग शिव मंदिर गया था। लेकिन रात में वह वापस नही लौटा। इस मामले में अनगड़ा थाना 18 फरवरी को सनहा दर्ज किया गया था। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मौत डूबने से हुई है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.