GA4-314340326 सीआईपी के सुरक्षाकर्मियों को मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरीय नेताओं का साथ, कांग्रेस झामुमो पहले से समर्थन में* गार्ड्स में जगी नौकरी वापस पाने की उम्मीद

सीआईपी के सुरक्षाकर्मियों को मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरीय नेताओं का साथ, कांग्रेस झामुमो पहले से समर्थन में* गार्ड्स में जगी नौकरी वापस पाने की उम्मीद

फोटो : भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से मिलते निजी सुरक्षाकर्मी। फोटो: निजी सुरक्षाकर्मियों से धरनास्थल पर मिलने पहुंचे पूर्व सांसद एवं विधायक। कांके,(रांची)। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके से नौकरी से निकाले गए आंदोलनरत 156 निजी सुरक्षाकर्मियों को शनिवार को अपनी नौकरी वापस पाने की उम्मीद बढ़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू से सुबह में उनके आवास पर सभी गार्ड्स मिलने पहुंचे। प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के यहां बातचीत की तथा इसको लेकर पत्र भेजने का भरोसा दिया। कहा कि आप सभी की नौकरी की पुनर्बहाली का हरसंभव प्रयास करेंगे। बताते चलें इसके पहले भी प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने गार्ड्स की सेवा बहाल रखने के लिए पुरजोर प्रयास किया था। उनसे वार्ता के समय पूर्व विधायक समरी लाल, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, कमलेश राम भी मौजूद थे। *पूर्व सांसद और विधायक पहुंचे धरना स्थल :* आंदोलन के पांचवे दिन धरनास्थल पर पूर्व सांसद राम टहल चौधरी तथा पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम पहुंचे। उन्होंने गार्ड्स की नौकरी हर हाल में बहला कराने का भरोसा दिया। डॉक्टर जीतू चरण राम ने सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी गार्ड्स की बात करवाई। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा इसको लेकर अपने स्तर पर पहल करने का भरोसा दिया। शनिवार को वरीय भाजपा नेताओं की पहल से आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों का हौसला काफी बढ़ गया। *कांग्रेस और झामुमो पहले से ही समर्थन में :* संस्थान में 20 से 30 वर्षों से कार्यरत गार्ड्स को हटा कर उनकी जगह होमगार्ड्स को लगाए जाने के बाद से इसकी कड़ी भर्त्सना करने तथा निदेशक सहित वरीय अधिकारियों से भिड़ने वाले कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने इसको लेकर सीएम तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने पूर्व की तरह कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मियों की सेवा संस्था में बनाए रखने का आग्रह किया है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, पूर्व जिप सदस्य ऐनुल हक अंसारी, झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, केंद्रीय समित सदस्य समनूर मंसूरी, जिला संयोजक सदस्य सोनू मुंडा आदि खुलकर स्थानीय, आदिवासी , दलित और अल्पसंख्यक गार्ड्स की सेवा वापस दिलाने को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। गार्ड्स ने दलगत भावना से ऊपर उठ कर स्थानीय झारखंडियों का समर्थन करने वाले सभी दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों का आभार जताया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने