जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, 20 राइफल और 6 ग्रेनेड बरामद
![]() |
| प्रस कान्फ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते एसपी डॉ. बिमल कुमार। |
गुप्त सूचना पर तैयार हुआ 'गेम प्लान'
एसपी डॉ. बिमल कुमार और 154 बटालियन के कमांडेंट सुनीलदत्त त्रिपाठी को इनपुट मिला था कि खुखरा थाना क्षेत्र के भालकी पहाड़ी और कानेडीह के पास नक्सलियों ने भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों का जखीरा जमीन में गाड़ रखा है। सूचना मिलते ही एएसपी (अभियान) सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया।
बम निरोधक दस्ते ने निकला हथियारों का भंडार
सुरक्षा बलों की टीम जब चिन्हित स्थान पर पहुंची, तो बम निष्क्रिय दस्ते (BDDS) की सहायता से संदिग्ध स्थलों की जांच की गई। जमीन खोदने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इन हथियारों को गड्ढे में दबाकर रखा गया था ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सके।
क्या-क्या हुआ बरामद?
नक्सलियों के ठिकाने से बरामद सामानों की सूची लंबी है:
* राइफल: .303 बोर की 11 राइफल और .22 बोर की 9 राइफल।
* विस्फोटक: 6 घातक ग्रेनेड और 1 एसएलआर ग्रेनेड लॉन्चर।
* अन्य: 1 गोला-बारूद पेटी, 30 चार्जर क्लिप और तांबे के बिजली के तार के 2 बंडल।
अभियान में इनका रहा योगदान
इस सफल अभियान में एएसपी सुरजीत कुमार, कुमार ओम प्रकाश सिंह, सहायक कमांडेंट सीए तोम्बा सिंह, निरीक्षक ओम प्रकाश, सिपाही मनोज सोरेन सहित जिला पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन के जवान शामिल थे। एसपी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.