GA4-314340326 सिल्ली गोलीकांड: प्रेम प्रसंग में रची पति की हत्या की साजिश, पत्नी व प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

सिल्ली गोलीकांड: प्रेम प्रसंग में रची पति की हत्या की साजिश, पत्नी व प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

 

सिल्ली थाने में गिरफ्तार चारों आरोपी।
अनूप महतो/सिल्ली (रांची): सिल्ली पुलिस ने पतराहातु के चाऊमीन दुकानदार हराधन महतो पर हुए जानलेवा हमले के मामले का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घायल की पत्नी, उसके प्रेमी और दो सुपारी किलरों समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अवैध प्रेम प्रसंग और सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश का निकला। इनके पास से एक कट्टा और एक गोली बरामद हुए हैं।

7 जनवरी को मारी थी गोली 

बीते 7 जनवरी को पतराहातु स्थित चाऊमीन दुकान में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार हराधन महतो को गोली मार दी थी और बाइक से फरार हो गए थे। घायल हराधन की पत्नी गंगा देवी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता पत्नी ही इस पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार है। गिरफ्तार आरोपियों में हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी (33 वर्ष), उसका प्रेमी मुख्य साजिशकर्ता कंचन महतो (25 वर्ष), शूटर तमाड़ निवासी सुनील चंद्र महतो (31 वर्ष) व शूटर तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू (25 वर्ष) शामिल हैं।

 4 लाख में तय हुआ था सौदा

अनुसंधान के दौरान पुलिस को हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी और गांव के ही कंचन महतो के बीच पिछले 5 वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। कंचन महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए:

 * सुपारी किलिंग: कंचन महतो ने हराधन को रास्ते से हटाने के लिए तमाड़ निवासी सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो के साथ 4 लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।

 * पत्नी की भूमिका : घटना के दिन पत्नी गंगा देवी ने ही अपराधियों को हराधन की लोकेशन (रेकी) की जानकारी दी थी।

 * विफल प्रयास: अपराधियों ने घटना से पहले भी हराधन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो सके थे।

विशेष टीम का किया गया था गठन 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, रवि कुमार वर्मा, उदय कुमार सिंह, अरुण प्रसाद यादव और विनोद कुमार चौधरी शामिल थे। 




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने