angara(ranchi) ट्रेन से गिरकर बिहार के बांका निवासी अजीत दास(27) की मौत हो गई। अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को बरवादाग के पास मंगलवार की सुबह में अप रेलवे लाइन में बरामद किया। मृतक बांका जिला के चांदन थाना के गौरीपुर का रहनेवाला था। अजीत मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका इलाज कांके में चल रहा था। आज सुबह में स्वजन उसे इलाज के लिए ट्रेन से रांची आ रहे थे। सुबह में टाटीसिलवे पहुंचने पर देखा की अजीत गायब है। रांची में जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने स्वजनों को बताया कि बरवादाग के पास एक शव पड़ा हुआ है। पहुंचने पर अजीत दस के रूप में शिनाख्त हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.