GA4-314340326 डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

angara(ranchi) कस्तूरबा बालिका विद्यालय अनगड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा ने बाल विवाह के रोकथाम तथा बालविवाह अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसमें सजा भी हो सकती है। उन्होंने नशा के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। पीएलवी मालती देवी ने आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत तथा डालसा द्वारा पीड़ित एवं पीड़िता को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान किए जाने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में बताया वहीं मीना श्रीवास्तव ने पोक्सो एक्ट एवं वाहन दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजा की जानकारी दी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने