angara(ranchi) पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय पेशा सोशल मोबीलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को अनगड़ा में समापन हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में अनगड़ा, सिल्ली, राहे एवं सोनाहातू प्रखंड के मोबीलाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षक के रूप में कनक लता सिंह एवं राजेश उरांव ने प्रतिभागियों को पेशा अधिनियम के उद्देश्यों, ग्राम सभा की भूमिका, आदिवासी अधिकारों एवं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। प्रशिक्षण में बिरसा बेदिया, राजेश महतो, महिपाल महतो, महेंद्र पहान, ममता, सरिता, सावित्री, बिंदेश्वर, चंद्रभूषण, गणेश, कुलदीप, सुखराम, रविशंकर, वीर सिंह एवं बसंत ने भाग लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्तर से इरफ़ान, आनंद एवं करण का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.